24 Apr 2024, 03:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाईजीरियाई सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज करने का संकल्प लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 11:26PM | Updated Date: Apr 14 2019 11:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाईजीरियाई सेना ने देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में आतंकवादियों के सफाए के लिए अपने अभियान को तेज करते हुए दो अतिरिक्त हेलिकॉप्टरों की तैनाती का फैसला किया है। ये आधुनिक हथियारों से युक्त हैं। नाईजीरिया चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख  एयर मार्शल सादिक अबूबकर ने बोरनो राज्य की अशांत नगरी मैदुगुरी में रविवार को पत्रकारों को बताया कि जब तक आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता है यह लडाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि हथियारबंद गुटों ने हाल ही में बोरनो, जामफारा, बेनियु, कादूना, कातसिना, पलाटियू और ताराबा में  हमले की घटनाओं को काफी तेजी से अंजाम दिया है और छह अप्रैल को जामफारा के जंगलों में  बंदूकधारियो ने 50 लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर हिस्से में आतंकवादी संगठन बोको हराम के बचे आतंकवादियों के सफाए के लिए जारी अभियान में वायु सेना मदद कर रही है। यह संगठन देश में 2009 से इस्लामिक स्टेट की स्थापना का प्रयास कर रहा है और इसी के चलते वह सैन्य बलों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »