18 Apr 2024, 12:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में स्कूल की दीवार गिरने से छह मरेृ,13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 12:48AM | Updated Date: Mar 24 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गुजरानवाला जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल की दीवार के ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना एक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हुई और उस समय बच्चे मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिए उनके अभिभावक भी मौजूद थे। हादसे में पांच छात्रों और एक छात्र की मां की मौत हो गई। घायलों में शिक्षक और छात्र शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीनों से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने घटना पर शोक प्रकट किया है और इसकी जांच का आदेश दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »