16 Apr 2024, 13:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड पुलिस ने क्राइस्टचर्च की मस्जिदें स्थानीय समुदाय को सौंपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:45PM | Updated Date: Mar 23 2019 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। न्यूजीलैंड पुलिस ने क्राइस्टचर्च में 15 मार्च को दो मस्जिदों पर एक बंदूकधारी के हमले के बाद नियंत्रण में ली गई मस्जिदों को शनिवार को स्थानीय समुदाय के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस ने आज मस्जिद अल नूर और लिनवुड मस्जिद को स्थानीय  समुदाय के सुपुर्द कर दिया है। दोनों मस्जिदों और देश भर की मस्जिदों में सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।’’
 
पुलिस ने बताया कि हमले के बाद मस्जिदों को बंद कर दिया गया था और इलाके की चारो ओर से घेराबंदी कर दी गई थी। बाद में घेराबंदी कम कर दी गई और इलाके की ओर जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए फिर से  खोल दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में एक बंदूकधारी ने  हमला कर 50 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »