19 Apr 2024, 06:06:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन रासायनिक संयंत्र विस्फोट, मृतकों की संख्या 64 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 11:27AM | Updated Date: Mar 23 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में जियांगसु प्रांत के यानचेंग शहर में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है और 28 लोग अब भी लापता हैं।
 
शहर के मेयर काओ लुबाओ ने संवाददाताओं को बताया कि रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से मरने वालों की संख्या 64 हो गयी है। उनमें से 26 की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 617 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 143 लोगों का इलाज अब भी जारी है। 
 
गौरतलब है कि गुरुवार अपराह्न 2:48 बजे हुआ यह विस्फोट इतना ताकतवर था कि आसपास की इमारतें हिल उठीं और मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गये। विस्फोट के बाद हजारों लोगों को इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »