25 Apr 2024, 02:49:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक की टिगरिस नदी में नाव डूबी, 96 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:16AM | Updated Date: Mar 23 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना गुरुवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिए बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नववर्ष और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी।
 
मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सभी नववर्ष मनाने पास के एक टापू पर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार नाव पर 200 से अधिक लोग सवार थे। सरकारी अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। नाव पलटने की इस घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सब लोग मौज मस्ती कर रहे थे जब कुछ ही क्षण में पूरा माहौल बदल गया। अब्दुल जबार अल जबूरी को सुरक्षा दलों ने बचाया। अब्दुल कहते हैं कि नाव में मेरे साथ मेरी पत्नी और 3 बेटियां भी थीं, अभी तक उनका पता नहीं चला है। 23 साल के सउदी अजीज ने बताया, मैं दूसरी फेरी पर सवार था और मेरी आंखों के सामने वह फेरी पलटी। मैंने देखा पानी में लोग प्लास्टिक बैग की तरह बह रहे थे। यह दृश्य देखना भयावह अनुभव था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »