18 Apr 2024, 23:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी ने जूस के 900 डिब्बे चुराए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:12AM | Updated Date: Mar 23 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई की एक कंपनी में काम करनेवाले भारतीय ने पाकिस्तानी के साथ मिलकर जूस के कई डिब्बों की चोरी की। मीडिया के अनुसार, 33 साल के भारतीय ने दो अन्य ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलकर जूस के 900 डिब्बे चुरा लिए। चोरी का मास्टरमाइंड 33 साल का भारतीय है और उसने एक पाकिस्तानी और एक अन्य भारतीय के साथ मिलकर जूस के डिब्बे चुराने का काम किया।
 
पुलिस ने तीनों को जूस के 900 डिब्बे चुराने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल तीनों पर कोर्ट में केस चलेगा। तीनों ने मिलकर करीब भारतीय रुपयों में 4 लाख के जूस के डिब्बे गायब किए। तीनों पर कंपनी के विश्वास तोड़ने, चोरी करने, सबूतों से छेड़छाड़ और सार्वजनिक नियमों को तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं।
 
एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, 2017 से 2018 के दौरान यह चोरी की। इस दौरान तीनों की नियुक्ति जूस के डिब्बों को गोदाम में रखने और उन्हें डिलिवरी कराने की थी। भारतीय दूतावास ने भी मामले पर कहा कि इस पर और रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस केस में अगले महीने की 15 तारीख तक फैसला आ सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »