28 Mar 2024, 14:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एनआईए ने फलाह-ए-इंसानियत फांउडेशन के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 12:53AM | Updated Date: Mar 23 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने  प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा  के मुखौटा फलाह-ए-इंसानियत  फाउंडेशन से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किये। यह फाउंडेशन पाकिस्तान स्थित लश्कर के सरगना हाफिज सईद के लिए  दिल्ली और हरियाणा में स्लीपर सेल्स बनाने और उसके संचालन स्थलों के निर्माण की साजिश में संलिप्त था। एनआईए के अनुसार  दिल्ली निवासी मोहम्मद सलमान, राजस्थान के नागौर के रहने वाले मोहम्मद सलीम उर्फ मामा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद कमरान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और गैरकानूनी गतिविधि कानून की 17,20 और 21 धाराओं  के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
 
केन्द्रीय एजेंसी ने जांच में पाया था कि  एफआईएफ का मुखिया हाफिज सईद ने अपने सहयोगी शाहिद महमूद के साथ मिलकर वर्ष 2012 में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के साये में दिल्ली और हरियाणा में इस आतंकवादी संगठन के स्लीपर सेल्स और उसका संचालन स्थल तैयार करने के लिए साजिश रची थी। इसके तहत वे  मस्जिद और मदरसा का निर्माण करने और गरीब मुस्लिम  लड़कियों के निकाह के  नाम पर पैसा एकत्र करने के प्रयास में थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »