29 Mar 2024, 15:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक : नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 96 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 6:43PM | Updated Date: Mar 22 2019 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के मोसुल में पानी का जहाज डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा,‘‘पर्यटक नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 96 हो गई जबकि आठ अन्य लापता हैं जिनकी खोज बचावकर्मी कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मोसुल के तिगरिश नदी में एक पर्यटक नौका डूब गई थी जिसमें कई लोग सवार थे।
 
प्रारंभिक आंकड़े के अनुसार नौका में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ लेकिन दूसरे संभावित कारण के मुताबिक मोसुल बांध से पानी छोड़ने के कारण तिगरिश नदी में जल स्तर बढ़ गया जिसके कारण नौका पलट गई। इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने इस दर्दनाक हादसे पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »