20 Apr 2024, 19:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में व्यापारी की हत्या के मामले में 15 लोगों को मृत्युदंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 12:30AM | Updated Date: Mar 21 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में एक अदालत ने जमीन संबंधी विवाद में एक कपड़ा कारोबारी की हत्या के मामले में बुधवार को 15 लोगों को मृत्युदंड और दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है। मृत्युदंड पाये दोषी सिराज, मिन्हाज, खलील कारीगर, शाजहान कारीगर, दीदार, इरशाद, कालू, अजहर कारीगर, नियाजउद्दीन, मोजामेल सूजा, जलील कारीगर, जलाल, बिलाल, इब्राहिम और अब्दुल लतीफ शामिल हैं। उम्रकैद की सजा पाने वाले दोषियों में माजेदा और चैना बेगम शामिल हैं।
 
अभियुक्त दीदार, ईरशाद, जलील,  ईब्राहिम, माजेदा और चैना के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने प्रति अभियुक्तों के खिलाफ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में एक साल अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोषियों और पीड़ति परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोषियों ने तीन अप्रैल 2008 को नजरुल इस्लाम पर हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने नजरूल की पत्नी सुरजोभान की भी पिटाई की क्योंकि उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की थी। घायल नजरुल को ढाका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ति के चाचा नाजिमुद्दीन अहमद ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »