19 Apr 2024, 23:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोजाम्बिक में 'इदाई' तूफान से 1000 से ज्‍यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 1:48PM | Updated Date: Mar 19 2019 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मापुतो। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने चक्रवाती तूफान ‘इदाई’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर एक हजार से अधिक होने की आशंका जतायी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने सोमवार को बताया कि गुरुवार रात इदाई के यहां पहुंचने के बाद से मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण 84 से अधिक मौतों की आधिकारिक रिपोर्ट है।
 
न्यूसी ने रविवार को आपदाग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के बाद देश के नाम अपने सम्बोधन में कहा कि आपदाग्रस्त इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात इस ओर संकेत कर रहे हैं कि इस आपदा में मृतकों की संख्या एक हजार से ऊपर जा सकती है। चक्रवात से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, संचार, अस्पताल, स्कूल और अन्य सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों का कामकाज प्रभावित किया है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की चिंता और प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जमीनी स्तर पर लोगों  की मदद कर रहे  हैं और अत्याधिक खराब स्थिति वाले बीरा में तेजी से मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज  की मदद ली जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »