26 Apr 2024, 03:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी अधिकारियों का दावा : खशोगी ही नहीं, कई विरोधी हुए हैं सऊदी प्रिंस का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:28PM | Updated Date: Mar 18 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी इकलौते व्यक्ति नहीं थे, जिन्हें सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान का विरोध करने के कारण जान गंवानी पड़ी। सऊदी प्रिंस ने अपने कई विरोधियों को शिकार बनाया है। उनके इशारे पर कई सऊदी नागरिकों की जासूसी की गई। कई विरोधियों का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित भी किया गया। खुफिया दस्तावेज के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने यह दावा किया है।
अमेरिकी अधिकारियों और कुछ पीड़ितों के करीबियों का कहना है कि प्रिंस सलमान ने अपने विरोधियों को दबाने की मुहीम चलाई है। खशोगी की हत्या इसी अभियान का हिस्सा थी।
 
जिन लोगों ने खशोगी की हत्या कर उनके शव के टुकड़े किए थे, वे सऊदी प्रिंस के कई अन्य विरोधियों को खत्म करने में भी शामिल रहे हैं। जिस टीम के लोगों ने खशोगी की हत्या की, उसे अमेरिकी अधिकारियों ने सऊदी रैपिड इंटरवेंशन ग्रुप नाम दिया है। 2017 से अब तक इस टीम ने ऐसी करीब दर्जनभर घटनाओं को अंजाम दिया है। कुछ मामलों में विरोधी को अन्य अरब देशों से जबर्दस्ती प्रत्यर्पित कराया गया और हिरासत में ले लिया गया।
 
विरोधियों को प्रिंस के महल में लाकर प्रताड़ित किया गया। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी में महिलाओं की स्थिति पर ब्लॉग लिखने वाली एक यूनिवर्सिटी लेक्चरर भी इस ग्रुप की शिकार हुई थी। प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसने पिछले साल आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। यह रैपिड इंटरवेंशन ग्रुप अपने काम से इतना उत्साहित था कि उसने एक करीबी के जरिये सऊदी प्रिंस से ईद पर अपने लिए बोनस भी मांगा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »