28 Mar 2024, 15:32:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड हमले के बाद फेसबुक ने उठाया बड़ा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 12:06PM | Updated Date: Mar 18 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की मस्जिदों पर हुई गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। हमलावर एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था। न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियो फुटेज हटा दिए और हमलावर के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिए।
 
फेसबुक न्यूज रूम ने रविवार को ट्वीट करके फेसबुक के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नीति निदेशक एम. गारलिक के हवाले से यह खबर दी। गारलिक ने कहा कि खास तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से ऐसे कंटेंट्स को हटाने के लिए फेसबुक की टीम काम जारी रखेगी। इन्हें नियमों का उल्लघन करके पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के संपादित वीडियो को भी हटाया जा रहा है जिनमें किसी प्रकार का दृश्य नहीं भी दिखाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »