ताइयून। उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में जोरदार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक आवासीय इमारत के गिरने की घटना में दस लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद दस अन्य लोग लापता है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुबह दस बजे मलबे से 16 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन को लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया।
सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और दस अभी भी लापता हैं। राहत और बचावकर्मी खोजी कुत्तों तथा अन्य उपकरणों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।