28 Mar 2024, 15:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी संस्थान ने बनाया एसॉल्ट रायफल से लैस इंटरसेप्टर ड्रोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 6:34PM | Updated Date: Mar 15 2019 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। मास्को विमानन संस्थान ने एसॉल्ट रायफल से युक्त एक इंटरसेप्टर ड्रोन विकसित किया है। संस्थान से जुड़े छात्र अभियंत्रण ब्यूरो ने स्पूतनिक को बताया कि इस ड्रोन का निर्माण हथियार बनाने वाली कंपनी अल्मॉज एंटे के अनुरोध पर किया गया है। ब्यूरो का कहना है कि वह एक ऐसा उपकरण बनाना चाह रहे थे जो हवा में मार कर सकने की क्षमता से लैस हो।

साथ ही जो अपनी अचूक मारक शक्ति को पूरे स्थायित्व के साथ अंजाम दे सके। यही नहीं इस उपकरण का बिना किसी रनवे के कहीं से और कहीं पर भी उपयोग  किया जा सके। संस्थान से जुड़े इगोर ट्रीफिनोव ने बताया कि करीब 23 किलोग्राम (51 पाउंड) वजनी यह ड्रोन हवा में लगभग 40 मिनट तक उड़ सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »