19 Apr 2024, 03:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कांगो में हमले के बाद इबोला उपचार केन्द्र का किया दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 9:37AM | Updated Date: Mar 12 2019 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में रविवार को एक इबोला उपचार केन्द्र का दौरा किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयिसस ने बुटेमबो शहर में इबोला उपचार केन्द्र का दौरा किया। इससे पहले शनिवार को इस उपचार केन्द्र पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।
 
घेब्रेयिसस ने कहा, ‘‘ इस हमले में स्वास्थ्यकर्मियों के घायल होने और मारे गए पुलिस अधिकारी को लेकर मैं दुखी हूं।  क्योंकि हम पिछले हमलों में मरने वालों का शोक अभी भी मना रहे हैं, हम लगातार स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।’’  उन्होंने उपचार केन्द्र में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। 
 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक का यह दौरा डीआरसी में तीन दिवसीय मिशन का हिस्सा है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कांगो के राष्ट्रपति, सरकारी अधिकारियों और सहयोगी संगठनों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। डब्ल्यूएचओ ने कांगो में इबोला उपचार केन्द्रों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र और स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »