19 Apr 2024, 23:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मौक्सिको में सेना से संघर्ष में छह संदिग्ध अपराधी ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 11:38AM | Updated Date: Mar 10 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मौक्सिको के उत्तरपूर्वी प्रांत तमुलिपास में मौक्सिको सैनिकों के साथ मुठभेड़ों में छह संदिग्ध अपराधी मारे गये। एक्सेलसियर न्यूज पोर्टल के अनुसार, अपराधियों और सैनिकों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर संघर्ष न्यूवो लारेडो शहर के पास हुआ। गश्ती के दौरान पहले अपराधियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया।

इस हमले के दौरान हुए मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। सैनिकों ने अपराधियों की तीन कारों और हथियारों को जब्त कर लिया है। एक अन्य झड़प में सेना के साथ मुठभेड़ में  पांच अपराधी मारे गये। इस दौरान किसी सैन्यकर्मी या नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमेरिकी सीमा पर स्थित इस प्रांत में तस्करों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष होते रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »