20 Apr 2024, 02:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सैन्य अड्डे में गोलीबारी में पांच सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 12:24AM | Updated Date: Mar 9 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक सैन्य अड्डे के भीतर गोलीबारी में पांच सैनिक मारे गये और हमलावर को भी गिरफ्तार किया गया। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमान के मीडिया अधिकारी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक बगदाद की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बगदाद ऑपरेशंस कमान ने बताया कि उसने पांच सैनिकों के मारे जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बयान में घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन सेना के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पश्चिमी बगदाद के अबु गरैब इलाके में सैन्य अड्डे पर एक सैनिक ने ही सैनिकों के एक समूह पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गयी और एक सैनिक घायल हो गया। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »