29 Mar 2024, 03:31:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में ट्रक पलटा - 25 लोगों की मौत, 29 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 5:39PM | Updated Date: Mar 8 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में गुरुवार को ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। देश के अटर्नी जनरल के कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
 
दुर्घटना ग्वाटेमाला की सीमा से सटे सोयालो के समीप कल स्थानीय समय छह बजे के लगभग हुई, जब मध्य अमेरिका से प्रवासियों को लेकर आ रहा ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मैक्सिको के रेड क्रॉस, नागरिक सुरक्षा एजेंसी के साथ ही राज्य और स्थानीय पुलिस कर्मी दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए पहुंच गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »