28 Mar 2024, 19:48:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया से सैनिकों की वापसी की तिथि निर्धारित नहीं : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 11:58AM | Updated Date: Mar 8 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि सीरिया से सैनिकों की वापसी के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अमेरिकी सेना के मध्य कमान के प्रमुख जनरल जोसेफ वोटल ने सशस्त्र सेवा समिति की एक बैठक में गुरुवार को कहा कि सेना ने सीरिया से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है। 
 
वोटल ने कहा, ‘‘हम इस तरीके से नहीं हटेंगे, जिससे हमारी सेनाओं को खतरा हो। हम पर इस मुद्दे को लेकर तिथि निर्धारित करने लिए कोई दबाव नहीं है।’’ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की निगरानी करने वाले वोटल कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान समाप्त नहीं हुआ है। सैनिकों की संख्या कम करना एक महत्वपूर्ण सैन्य उपलब्धि है लेकिन आईएस खिलाफ लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। हमारा अभियान जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »