29 Mar 2024, 14:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोगादीशू में विस्फोट, चार की मौत, नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 2:59AM | Updated Date: Mar 8 2019 2:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मोगादीशू। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में राष्ट्रपति आवास के नजदीक स्थित एक रेस्तरां में भीषण विस्फोट के कारण गुरुवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि विस्फोट के जरिये राष्ट्रीय सिनेमा घर के बजाय एक व्यस्त रेस्तरां को लक्षित किया गया।

विस्फोट के कारण कई गाड़ियां नष्ट हो गयीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक हम पुष्टि कर सकते हैं कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।’’ सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आसमान में धुआं फैल गया तथा कई सम्पत्तियां नष्ट हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शी हसन अहमद ने कहा, ‘‘विस्फोट काफी भीषण था और हमने सुना कि इस घटना में कई लोगों की मौत हो गयी। सुरक्षा बलों ने घटना स्थल की घेराबंदी कर दी है और लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है।’’   

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »