19 Apr 2024, 09:40:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

12 दिन बाद अमेरिका से भारत पहुंचा मृतक लवप्रीत का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 12:58PM | Updated Date: Mar 4 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रादौर। सड़क दुर्घटना का अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में शिकार हुए गांव घिलौर निवासी 23 वर्षीय युवक लवप्रीत का शव आखिर सभी औपचारिकताओं के बाद लगभग 12 दिन बाद वापिस भारत पहुंचा। मृतक लवप्रीत के शव का गांव घिलौर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव व क्षेत्र के  सैकड़ों लोग मौजूद थे। युवक का शव अमेरिका से जैसे ही गांव घिलौर पहुंचा तो गांव में मातम छा गया।
 
गांव घिलौर निवासी लवप्रीत दो वर्ष पहले रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। जहां पेट्रोल पंप पर काम करते समय एक कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। 19 फरवरी की शाम को गांव में लवप्रीत की सडक दुर्घटना में मौत होने का समाचार पहुंचा था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने लवप्रीत के शव को वापिस भारत लाने के प्रयास तेज किए। अमेरिका में पोस्टमार्टम के बाद युवक लवप्रीत का शव 12 दिन बाद भारत पहुंचा है। लवप्रीत गांव के मुख्तयारसिंह का इकलौता बेटा था। युवक की सडक दुर्घटना में मौत होने से युवक के परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है।
 
मृतक युवक लवप्रीत के ताऊ सुरजीतसिंह ने बताया कि उसका भतीजा लवप्रीत अमेरिका में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके भतीजे लवप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण उसके भतीजे की मौत हो गई। लवप्रीत अपने परिवार में कमाने वाला अकेला था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »