18 Apr 2024, 08:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 6 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 5:23PM | Updated Date: Mar 3 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मूसलाधार बारिश और हिमपात के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग या तो करंट की चपेट में आकर या मकानों के ढहने के कारण उनके मलबों में दब कर मारे गये। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई मकान और दुकान बह गये।
 
बाढ़ की वजह से सड़कें और रेल की पटरियां भी पानी में डूब गई जिससे सड़क और रेल परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मकानों के ढह जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग खुले में रहने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन ने कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर रखी है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने सरकारी इमारतों को आश्रय गृहों में तब्दील करने का निर्देश दिया है ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को आसरा मिल सके।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष से मुलाकात कर सड़कों को जल्द से जल्द साफ कराने को कहा ताकि यातायात बहाल हो सके। प्रांतीय सरकार ने बारिश और हिमपात प्रभावित इलाके के लोगों को आश्रय गृहों में जाने का निर्देश दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश और हिमपात जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »