29 Mar 2024, 13:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शाह का महत्वपूर्ण संदेश लेकर पाकिस्तान पहुंच रहे हैं सऊदी अरब के विदेश मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 6:22PM | Updated Date: Feb 28 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। सऊदी अरब के शाह मोहम्मद बिन सलमान का महत्वपूर्ण संदेश लेकर विदेश मंत्री अदल अल जुबैर गुरुवार को पाकिस्तान पहुंच रहे हैं।  पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा - मुझे संदेश मिला है कि सऊदी विदेश मंत्री पाकिस्तान के लिए रवाना हो रहे हैं। वह सऊदी अरब के शाह मोहम्मद बिन सलमान का संदेश लेकर पाकिस्तान आ रहे हैं।
 
इस माह की शुरुआत में सऊदी शाह ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और यहां से रवाना होने से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था - पाकिस्तान में घर जैसा महसूस होता है। हम पाकिस्तान के भविष्य में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि पाकिस्तान में अपार संभावनाएं हैं। वर्ष 2030 में पाकिस्तान चीन और भारत के बाद तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। सऊदी विदेश मंत्री ऐसे समय में पाकिस्तान आ रहे हैं, जब पड़ोसी देश भारत के साथ उसका तनाव चरम पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »