28 Mar 2024, 14:53:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीएम मोदी से फोन पर भी बातचीत के लिए तैयार हैं इमरान : कुरैशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 5:24PM | Updated Date: Feb 28 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई को लेकर भारत के कड़े रुख से घबराए पाकिस्तान ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर भी बातचीत कर उन्हें शांति प्रस्ताव की पेशकश करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा - प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। क्या मोदी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा - हम हर तरह की स्थिति के लिए तैयार हैं। अगर वे शांति को प्राथमिकता देते हैं, हम शांति के लिए तैयार हैं। अगर वे संवाद को प्राथमिकता देते हैं तो हम संवाद के लिए भी तैयार हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »