24 Apr 2024, 06:40:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में रेलगाड़ियां टकराई, चालक की मौत, अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 12:00PM | Updated Date: Feb 28 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरिया। ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में बुधवार को दो रेलगाड़ियां आपस में टकराने से एक चालक की मौत की हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक रियो शहर के नजदीक साओ क्रिस्तोवाओ स्टेशन पर एक रेलगाड़ी ने दूसरी रेलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय परिवहन प्रशासन के अनुसार अधिकतर घायलों को केवल हल्की चोटें आई हैं लेकिन रेलगाड़ी का चालक रेलगाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया था।
 
करीब 30 दमकलकर्मियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसको वहां से निकाला। बाहर निकालने के बाद चालक को दिल का दौरा पड़ गया और उसे बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से केवल एक ही अस्पताल में है बाकी सभी को उपचार के बाद अस्पताल के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »