20 Apr 2024, 17:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप और किम के बीच दूसरी बैठक हनोई में शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:36AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच गुरुवार को  वियतनाम की राजधानी हनोई के मेट्रोपोल होटल में दूसरी बैठक शुरू हुई। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर सम्मेलन बुधवार को दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त बैठक और रात्रिभोज के साथ शुरू हुआ। इस दौरान दोनों ने हनोई सम्मेलन की सफलता के लिए अपने दृढ़ संकल्प व्यक्त किये।

किम और ट्रंप के बीच 45 मिनट की बातचीत होने की संभावना है। इसके बाद एक  बैठक में उनके प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे जो करीब दो घंटे तक चलेगी। दोपहर के भोजन के बाद दोनों नेता संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक पिछले वर्ष जून में सिंगापुर में हुई थी जिसमें उत्तर कोरिया ने पूरे कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »