29 Mar 2024, 07:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शुक्रवार को ढाका जाएंगी भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:35AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश के नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास शुक्रवार को बंगलादेश पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। रीवा गांगुली दास भारत के बांग्‍लादेश में उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगी। श्रृंगला को अब अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। सुश्री दास इससे पहले भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
 
उन्होंने बांग्‍लादेश में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दी हैं। दास ने हेग में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख, रोमानियां में राजदूत के पद भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले सुश्री दास दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र की लेक्चरर के रूप में कार्यरत थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »