29 Mar 2024, 19:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बातचीत के जरिए भारत-पाकिस्तान हल करें मसले : नेपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 5:05PM | Updated Date: Feb 27 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पड़ोसी एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के अध्यक्ष देश नेपाल ने गहरी चिंता जाहिर की है।
 
नेपाल के विदेश मंत्रालय के बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार दक्षेस के वर्तमान अध्यक्ष नेपाल ने दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों देशों से अत्यंत संयम बतरने का आह्वान किया है।
 
पड़ोसी देश ने भारत और पाकिस्तान से ऐसा कुछ न करने को कहा है जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो। नेपाल ने दोनों देशों से बातचीत के जरिए मसले को हल करने और स्थिति को सामान्य बनने  की खातिर वार्ता की अपील की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »