26 Apr 2024, 04:57:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दहशत में चरमराया पाकिस्तानी शेयर बाजार, हुई भारी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 1:27PM | Updated Date: Feb 27 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एयरफोर्स की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आ गई। पाकिस्तान का स्टॉक एक्सचेंज KSE 100 आज 1300 प्वाइंट से ज्यादा गिर गया। केएसई 100 सुबह करीब 1400 प्वाइंट की गिरावट के साथ 37494 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 3.8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। कल भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में 400 से ज्यादा प्वाइंट की गिरावट आई थी।
 
केएसई के अधिकतर शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। कल भारत की एयरफोर्स ने पाकिस्तान में मौजूद बालाकोट के आतंकवादियों कैंप पर हमला किया था। इस हमले के बाद कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर आई। कल से अब तक पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में 2000 प्वाइंट की गिरावट आ चुकी है। कराची स्टॉक एक्सचेंज में 85 फीसदी मार्केट कैप केएसई 100 का है।
 
पिछले 1 साल में इसमें 12 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। पुलवामा के हमले के बाद ये इंडेक्स करीब 6 फीसदी गिर चुका है। पाकिस्तान की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद आज पाकिस्तान की वायुसेना के विमानों ने भी एलओसी पर सीमा उल्लघंन की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना ने उनको विमानों को खदेड़ दिया। एयरफोर्स ने पाकिस्तान के F16 विमान को मार भी गिराया। इस पर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »