20 Apr 2024, 02:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कजाखस्तान : इमारत में विस्फोट से दो लोगों मौत, अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 1:18PM | Updated Date: Feb 27 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्माटी। कजाखस्तान के दक्षिणी इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि घटना देश के जाम्बील क्षेत्र के तरज शहर में हुई है। प्रवक्ता ने कहा, इमारत में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत होने की खबर है लेकिन यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि इसमें कई लोग घायल भी हुये हैं।

कजाखस्तान की सरकार ने आंतरिक मंत्रालय की आपातकालीन स्थिति समिति के हवाले से बताया कि विस्फोट से इमारत को आशिंक रूप से क्षति हुई है। विस्फोट के बाद मलबे से कुल आठ लोगों को निकाला गया था जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट का कारण गैस उपकरण का इस्तेमाल लापरवाही से करना हो सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »