23 Apr 2024, 19:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के साथ नई संधि के दायरे में आएं सभी परमाणु हथियार: अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 11:07AM | Updated Date: Feb 27 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के रणनीतिक कमान के कमांडर जॉन हेटन ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि स्थगित होने बाद रूस के साथ होने वाली नयी संधि के दायरे में सभी परमाणु हथियार शामिल हों। 
 
हेटन ने मंगलवार को अमेरिकी सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष दिये गये बयान में कहा, ‘‘रूस इस समय जिस नयी संधि के लिए प्रयास कर रहा है उसमें टोरपीडो, क्रूज मिसाइल और हाइपरसोनिक मिसाइल संधि का हिस्सा नहीं होंगी। हम चाहते हैं कि भविष्य में होने वाली रणनीतिक हथियार संधि के दायरे में सभी परमाणु हथियारों को लाया जाए।’’ 
 
अमेरिका ने दो फरवरी को 1987 की आईएनएफ संधि को औपचारिक रूप से स्थगित कर दिया था। आईएनएफ संधि के दायरे में 310 से 3400 मील की दूरी तक जमीन से जमीन पर मार करने वाली सभी पारंपरिक और परमाणु मिसाइलें शामिल थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »