20 Apr 2024, 13:57:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुषमा स्वराज को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मैरिट’ पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 11:02AM | Updated Date: Feb 19 2019 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को स्पेन सरकार  देश के प्रतिष्ठित ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ पुरस्कार से  सम्मानित करेगी। सुषमा स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को स्पेन पहुंची।
 
नेपाल में अप्रैल 2015 में आये भयंकर भूकंप में फंसे स्पेन के 71 नागरिकों को ऑपरेशन मैत्री के तहत सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन सरकार स्वराज को इस पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
 
स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेलेस के आमंत्रण पर यहां आयी स्वराज ने कल यहां भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने भारतीय  समुदाय को भारत-स्पेन संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए  धन्यवाद दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »