28 Mar 2024, 22:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश : बस्ती में आग लगने से 8 लोगों की मौत, कई लोग बेघर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 12:10PM | Updated Date: Feb 18 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। ढाका से लगभग 292 किमी दूर स्थित बांग्लादेश के दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव की मलिन बस्ती में आग लगने के कारण आठ लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि करीब 200 झुग्गियों को नुकसान हुआ जिसके कारण कई गरीब लोग बेघर हो गए। चटगांव में अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक जशीमउद्दीन ने कहा कि मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं। आग को बुझाने में दमकल विभाग और सिविल डिफेंस को लगभग एक घंटे का समय लगा। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »