25 Apr 2024, 00:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘आंतकवादी हमले’ में हुई इजरायली महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 11:03AM | Updated Date: Feb 11 2019 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। इजरायल की ने कहा है कि गुरुवार को फिलीस्तीनी हमलावर द्वारा महिला पर किया गया चाकू हमला असल में एक ‘आतंकवादी हमला’ था जिसमें महिला की मौत हो गयी। 
 
इजरायल की  शिन बेट सुरक्षा सेवा ने रविवार को यह जानकारी दी। शिन बेट ने कहा कि अराफात अरफायिआ को शुक्रवार को रामल्ला से गिरफ्तार किया था और उससे हुई पूछताछ में सामने आया कि यह हमला राष्ट्रीयता से प्रेरित था।
 
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा रविवार को शोक संतप्त परिवार से मिले और महिला के परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिवार को शिन बेट की जांच के नतीजों की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमला राष्ट्रीयता से प्रेरित था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »