29 Mar 2024, 14:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में पांच तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 3:46PM | Updated Date: Feb 6 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत के गरम्सिर जिले में सरकारी सुरक्षा बलों और तालिबान समूह के बीच संघर्ष में पांच आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक बयान के अनुसार सरकारी सुरक्षा बलों की मंगलवार को हबीबुल्ला कलाई इलाके में तालिबान के ठिकाने पर कार्रवाई के बाद झड़प शुरू हो गई। इस संघर्ष में पांच आतंकवादी घटनास्थल पर मारे गए। सुरक्षा बलों की जोरदार कार्रवाई के मद्देनजर अन्य आतंकवादी भागने पर मजबूर होना पड़ा। बयान के अनुसार सुरक्षा बलों ने इलाके से 25 बारुदी सुरंगों और विस्फोटक उपकरणों को भी खोज कर निष्क्रिय कर दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »