18 Apr 2024, 19:53:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में 43 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 2:28PM | Updated Date: Jan 23 2019 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के अधिकारियों ने देश के पश्चिमकी इलाके बालिकेसिर में ग्रीक द्वीप मेडेली को पार करने का प्रयास कर रहे 43 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। अनादोलु एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बुधवार को बताया कि तुर्की तट रक्षक बल की टीमों ने इलाके में गश्त के दौरान अवैध प्रवासियों को मंगलवार को रबर की नाव से टापू की ओर जाते हुए देखा।
 
इसके बाद तत्काल उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। तट रक्षक बलों ने इस दौरान बीमार हुए एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार किए गए प्रवासी लोगों को कानूनी कार्रवाई होने तक तट रक्षक टीम की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »