29 Mar 2024, 15:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में सशस्त्र लड़ाकों की झड़पों में 13 लोगों की मौत, 52 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 12:57PM | Updated Date: Jan 19 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में इस सप्ताह सशस्त्र लड़ाकों की हिंसक झड़पों में 13 लोगों की मौत हो गयी और 52 अन्य घायल हो गए। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा - बुधवार को शुरू हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 52 लोग घायल हुए हैं।
 
राजधानी त्रिपोली और निकटवर्ती तरहुनाह कस्बे में सशस्त्र लड़ाकों और सातवीं ब्रिगेड के बीच संघर्ष हाल ही में तेज हो गया है। इससे पहले दोनों गुटों में अगस्त में हिंसा हुई थी जिसमें बहुत से लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद सितंबर में दोनों गुटों के बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि की मध्यस्ता में संघर्षविराम समझौता हुआ था लेकिन बाद में दोनों के बीच फिर से झड़पें शुरू हो गई। गौरतलब है कि लीबिया में वर्ष 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ किये जाने के बाद से यहां विभिन्न गुटों के सशस्त्र लड़ाकों के बीच हिंसा होती रहती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »