29 Mar 2024, 07:49:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कार्गो विमान के कॉकपिट में आग लगने के बाद आपात लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2019 10:57AM | Updated Date: Jan 17 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। लक्जमबर्ग के कारगोलक्स एयरलाइंस इंटरनेशनल कार्गो विमान में ‘आग और धुआं’ निकलते दिखाई देने के बाद बुधवार देर रात मलेशिया के कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। कारगोलक्स कंपनी ने पुष्टि की कि मलेशिया के कुआलालम्पुर से चीन के झेंगझोऊ के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद उड़ान संख्या सीवी7303 की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। 
 
कंपनी ने कहा, ‘‘चालक दल के विमान के कॉकपिट में आग और धुआं निकलने की सूचना देने के बाद विमान का आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। इस अभियान में शामिल चालक दल ने वापस कुआलालम्पुर लौटने का फैसला लिया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। राहत एवं बचाव दल को सतर्क रखा गया था और हवाई पट्टी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था।’’   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »