24 Apr 2024, 22:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में दो महिलाओं को बंधक बनाने वाला हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 1:00PM | Updated Date: Jan 15 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूजर्सी में दो महिलाओं को बंधक बनाने वाले हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस ने मार  गिराया है।  आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हथियारबंद व्यक्ति की पहचान विलियम्स ओवेंस (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगान टाउनशिप में बचाव अभियान के दौरान संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। पुलिसकर्मियों ने हमलावर पर गोली चलायीं और दोनों महिलाओं को छुड़ा लिया गया।
 
ग्लॉसेस्टर काउंटी अभियोजक चार्ल्स फियोर ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों बंधक महिलाएं यूपीएस के लिए काम करती हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी है। हमलावर विलियम्स ओवेंस यूपीएस कार्यालय में सुबह करीब नौ बजे घुसा और गोलियां चलाईं, हालांकि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »