28 Mar 2024, 17:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस लीबिया की सुरक्षा के लिए सैन्य सहायता के लिए तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 10:47AM | Updated Date: Jan 14 2019 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। फ्रांस लीबिया की सुरक्षा के लिए सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। लीबिया में फ्रांस के राजदूत बीट्रीस डु हेलेन ने रविवार को यह जानकारी दी।  फ्रांस के राजदूत ने लीबिया के गृहमंत्री फती बाशाघा के साथ एक बैठक में यह टिप्पणी की, इस दौरान उन्होंने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

लीबिया के गृह मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा, ''फ्रांस के राजदूत ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके गृह मंत्रालय के लिए सामरिक सहायता प्रदान करने की अपने देश की इच्छा को दोहराया है।''  लीबिया 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से लगातार हिंसा और असुरक्षा का सामना कर रहा है। लीबिया की सुरक्षा सेवाएं देश में विशेषकर राजधानी त्रिपोली में सुरक्षा में सुधार के लिए संघर्ष कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »