29 Mar 2024, 04:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 10:28AM | Updated Date: Jan 13 2019 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। सूडान में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच राष्ट्रव्यापी झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। स्काई न्यूज अरब ब्रॉडकास्टर ने शनिवार को यह रिपोर्ट दी है। प्रसारणकर्ता के अनुसार मृतकों की संख्या की पुष्टि देश के अटॉर्नी जनरल ने प्रदर्शनकारियों एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात बलों के बीच संघर्ष की जांच के प्रमुखों से की थी।
 
रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मौत गेदारेफ प्रांत में हुई थी जहां नौ लोग मारे गए थे  सूडान में दिसंबर के अंत में ब्रेड की बढ़ती कीमत और सामान्य आर्थिक संकट के बीच अशांति फैल गई। गेदारेफ और अटबारा शहरों के निवासी सबसे पहले सड़कों पर उतरे। कई शहरों में आपातकाल लागू किया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 25 दिसंबर को कहा कि पांच दिनों के प्रदर्शन के दौरान सूडानी सुरक्षा बलों द्वारा 37 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »