26 Apr 2024, 01:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में आईएस के सात आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:40AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में विदेशी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सात आतंकवादी ढेर हो गये हैं। स्थानीय मीडिया ने आधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
 
पाजवोक न्यूज ने शुक्रवार को कहा कि नंगरहार प्रांत में विदेशी हवाई हमले में आईएस से सात आतंकवादी मारे गये और प्रांत में अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की छापेमारी में भी तालिबान के सात आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया।
 
अफगानिस्तान में लंबे समय से अफगानिस्तान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष चल रहा है। अफगानिस्तान की सेना को तालिबान और आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का सहयोग मिल रहा है। यह गठबंधन अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »