19 Apr 2024, 18:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में नाव डूबी - तीन लोगों की मौत, दो लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 11:21AM | Updated Date: Jan 11 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लापता हो गए। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय समयानुयार तड़के पांच बजे साउथ ग्येओंगसांग प्रांत में तोंगयेओंग शहर के योकजी द्वीप के पास 14 लोगों को ले जा रही एक नाव डूब गयी जिससे नाव के कप्तान और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। उन्हें बचावकर्मियों ने अचेतावस्था में पानी से बाहर निकाला और हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
 
दक्षिण कोरियाई तटरक्षक बल ने 14 गश्ती पोत और चार विमानों को राहत एवं बचाव अभियान में लगाया है। नौसेना के चार जहाज भी अभियान में मदद कर रहे हैं। दुर्घटना में बचाए गए लोगों ने बताया कि उनकी नाव संभवत: किसी अन्य जहाज या नाव से टकरायी थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »