28 Mar 2024, 15:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने डेमोक्रेट से वार्ता को ‘समय की बर्बादी’ बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:36PM | Updated Date: Jan 10 2019 10:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आंशिक शटडाउन को लेकर डेमोक्रेट के साथ वार्ता को ‘पूरी तरह समय की बर्बादी’ करार देते हुए बैठक के बीच से अचानक बाहर निकल आए।  ट्रम्प ने निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चुक शूमर के साथ ताजा बहस के बाद ट्वीट किया , ‘‘मैंने पूछा कि 30 दिनों में क्या होने जा रहा है अगर मैं जल्दी से चीजों को खोल दूं, तो क्या आप बॉर्डर सुरक्षा को मंजूरी देने जा रहे हैं जिसमें एक दीवार या स्टील की दीवार शामिल है? नैन्सी ने कहा, नहीं। मैंने कहा अलविदा, कुछ और काम नहीं करना है!’’

इस विवादास्पद चर्चा के बीच पेलोसी और शूमर ने दीवार के बारे में जुनूनी होने के लिए ट्रंप की आलोचना की। साथ ही आंशिक शटडाउन के तहत सरकारी बंद से प्रभावित सैकड़ों संघीय कर्मचारियों की दुर्दशा की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंद से संघीय कार्यालयों के एक चौथाई हिस्सा प्रभावित हुआ है तथा आठ लाख कर्मचारियों पर इसका असर हुआ है। हड़ताल पिछले 19 दिनों से जारी है तथा अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे हड़ताल में शुमार होने की ओर अग्रसर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »