29 Mar 2024, 16:02:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आठ पुलिसकर्मी, 10 आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 5:22PM | Updated Date: Jan 10 2019 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तालुकान। अफगानिस्तान के उत्तरी ताखर प्रांत में गुरुवार को ख्वाजा घर जिले में हुई झड़प में आठ पुलिस और 10 आतंकवादियों सहित 18 लोग मारे गए। जिला गर्वनर मोहम्मद उमर ने यह जानकारी दी। उमर ने शिन्हुआ को बताया कि तालिबानी आतंकवादियों के एक समूह ने गुरुवार सुबह ख्वाजा घर जिले के गोरटेपा इलाके में सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला किया। 

जिसमें आठ सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और 10 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने दावा किया गया है कि झड़प में 12 से अधिक आतंकवादी और छह सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। तालिबान आतंकवादियों ने आक्रामक नीति अपनाई है और वे अशांत ताखर प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »