खार्तूम। दक्षिण सूडान के बेह प्रांत के दोचान और कोलाबेह क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों के पशुपालकों पर किए गए हमले में 42 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अकोलो के गर्वनर जॉनसन गोनी बिलु के अनुसार, दक्षिण सूडान के अकोबो और निरोल में छह जनवरी पशुपालक जब अपने पशुओं को चरा रहे थे तो उनका जनजातिय लोगों से विवाद हुआ।
यह झगड़ा आने वाले दिनों में बढ़ता गया। उन्होंने कहा, “मुर्ले जनजाति के लोगों का कृत्य अमानवीय है। यह बहुत दुखद है। हमले की इस घटना के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि मारे गये लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। क्षेत्र से 100 से अधिक पशु में चुरा लिये गये हैं। सूडान के अधिकारियों ने निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर किये गये इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा की है।