29 Mar 2024, 13:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर ‘मानवीय संकट’ बढ़ता जा रहा है : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 11:47AM | Updated Date: Jan 9 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर ‘मानवीय संकट’ बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों की सीमा पर अवैध प्रवासियों तथा बदमाशों के घुसपैठ को रोकने के नाम पर प्रस्तावित सीमा दीवार बनाने को लेकर जारी विरोधों तथा संघर्ष के बीच ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद ओवल स्थित कार्यालय से पहली बार मंगलवार की रात प्रसारित अपने टेलीविजन संबोधन में इस आशय का दावा किया।
 
ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर स्थिति को ‘दिल का संकट’, ‘आत्मा का संकट’, का मामला बनाते हुए कहा,“ स्टील की दीवार सीमा सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर दीवार के लिए 5.6 अरब डॉलर के फ़ंड की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वह इस रकम को कम नहीं करेंगे। 
 
राष्ट्रपति ने आपातकाल लागू करने की चेतावनी भी दोहराई है। डेमोक्रेट दीवार के लिए फ़ंड देने के समर्थन में नहीं हैं, वो इस दीवार को ‘अनैतिक’ बता रहे हैं जिसके कारण ट्रंप की योजना फिलहाल अधर में लटकी मालूम होती है। यह दीवार बनाना ट्रंप के अहम चुनावी वादों में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »