28 Mar 2024, 18:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मंगोलिया में बस दुर्घटना में दो की मौत, 31 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 6:24PM | Updated Date: Jan 8 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बटोर। मंगोलिया के दक्षिण पूर्वी इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा 31 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (नेमा) के हवाले से बताया कि बस में 45 लोग सवार थे जो राजधानी उलान बटोर से दक्षिण पूर्वी प्रांत दोर्नागोवी के जामीन-उद सौम जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। नीमा के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार मंगलवार की सुबह छह बजे हुआ जब बस ने जामीन-उद सौम के एक स्वागत द्वार पर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कई एबुलेंस राहत एवं बचाव कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »