28 Mar 2024, 17:46:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा में विस्फोट होने से चार फिलिस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 12:38PM | Updated Date: Jan 6 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। राफाह के दक्षिणी गाजा पट्टी शहर में विस्फोट में कम से कम चार फिलिस्तीनी घायल हो गए। मीडिया, सुरक्षा अधिकारियों ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। गाज के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ-अल-केद्रा ने बताया कि शनिवार शाम राफाह शहर में विस्फोट में तीन मकान ध्वस्त हो गए।

घटना में चार लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बचाव दल घरों के मलबे से अभी भी जीवित बचे लोगों को तलाश रही है जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। गाजा सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब आंतकवादी विस्फोटक उपकरण बना रहे थे उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण हुआ यह विस्फोट हुआ। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »