28 Mar 2024, 18:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के एंडीज पर्वत पर मिली पेड़ पर रहने वाले मेंढकों की नई प्रजाति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 11:43AM | Updated Date: Jan 5 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दक्षिण अमेरिका स्थित दुनिया की सबसे लंबी पर्वत शृंखलाओं में से एक एंडीज पर पेड़ पर रहने वाले मेंढकों की नई प्रजाति मिली है। पश्चिमी एंडीज के कार्डिलेरा डेर कोनडोर पर्वत श्रेणी पर चले दो हफ्ते के अभियान के दौरान इस अनूठी प्रजाति की खोज हुई। यूनिवर्सिटी ऑफ इक्वाडोर के शोधकर्ताओं ने इस प्रजाति की संरचना और आनुवांशिक विशेषताओं का अध्ययन करने के बाद दावा किया कि यह पहले से मौजूद किसी भी मेंढक परिवार का सदस्य नहीं है।
 
जीव वैज्ञानिक एलेक्स एचिग ने कहा, पर्वत श्रेणी पर हमें एक छोटा जंगल मिला था। उस जंगल से गुजरने वाली नदी का रंग काला था। नदी के किनारे मौजूद भूरे रंग की झाड़ियों पर ये मेंढक बैठे थे। झाड़ी और उनका रंग समान होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल था। इस प्रजाति का नाम अमेरिका के नेशनल एकेडमी आॅफ साइंसेज के सदस्य और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ डेविड हिलिस के नाम पर 'हाइलोसिर्टस हिलिस' रखा गया है। डेविड ने चार दशक पहले मेंढकों की तीन निकट संबंधी प्रजातियों का पता लगाया था।
 
विलुप्त होने का है खतरा
इस नई प्रजाति पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है। एंडीज के जिस हिस्से में ये पाए गए हैं उसके पास ही चीन की कंपनी खनन कर रही है। इससे इन मेंढकों का आश्रय स्थल बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »